Meerut: गणतंत्र दिवस समारोह में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय सम्मानित
गणतंत्र दिवस समारोह 2026 के अवसर पर बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय को काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र मेरठ के लिए उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस लाइन में आयोजित भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। सम्मान पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी मेरठ एवं राज्य जल शक्ति मंत्री दिनेश खटीक द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था की एरिया समन्वयक बबीता कटारिया एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के तेरे मेरे सपने केंद्र की काउंसलर कुसुम शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए वक्ताओं ने बेटियां फाउंडेशन के प्रयासों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
Meerut: गणतंत्र दिवस समारोह में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय सम्मानित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 26, 2026, 23:39 IST
Meerut: गणतंत्र दिवस समारोह में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय सम्मानित #VaranasiLiveNews
