दिल्ली: मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एमसीडी चलाएगी जागरूकता अभियान

दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दिल्ली नगर निगम जल्द व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेगा। इस संबंध में निगम में नेता सदन जय भगवान यादव ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि बरसात के मौसम से पहले लोगों को सतर्क और जागरूक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत कॉलोनियों, बाजारों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। निगम की टीमें पंपलेट वितरण, जनसंपर्क कार्यक्रम और लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों तक संदेश पहुंचाएंगी। जय भगवान यादव ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम केवल सरकारी एजेंसियों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें जनता की भागीदारी भी बेहद जरूरी है। निगम ने लोगों से सतर्क रहने और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है।

दिल्ली: मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एमसीडी चलाएगी जागरूकता अभियान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली: मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एमसीडी चलाएगी जागरूकता अभियान #VaranasiLiveNews