नारनौल में मेडिकल कॉलेज के बाहर सुविधाओं का अभाव होने पर एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने की नारेबाजी
कोरियावास में करीब 725 करोड़ की लागत से तैयार 800 बेड के मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं के नाम पर जीरो होने के कारण अब यहां पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों का ही धैर्य जवाब देने लग गया है। एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने हॉस्टल के मुख्य गेट के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि कॉलेज और हॉस्टल में अभी तक सबसे अहम और बेसिक सुविधा बिजली की ही शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण मेडिकल कॉलेज की तमाम सुविधा प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि पढ़ाई के नाम पर ना तो प्रोफेसर हैं ना फैकल्टी है। लैब की प्रायोगिक क्लास भी नहीं चल पाती है। डॉक्टर की पढ़ाई के लिए सबसे अहम और जरूरी चीज कैडवर (मृत शरीर) तक मेडिकल कॉलेज में नहीं है। जिसके अभाव में डॉक्टरी की पढ़ाई करने की बात करना ही बेमानी है। मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बताया कि उन्होंने अपनी उपरोक्त मांगों के संदर्भ में 27 अक्तूबर 2025 को कॉलेज प्रशासन को एक लिखित पत्र सौंपा था और उसके बाद दो-तीन बार रिमाइंडर तक दिए हैं। करीब चार माह बीतने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ है।
नारनौल में मेडिकल कॉलेज के बाहर सुविधाओं का अभाव होने पर एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने की नारेबाजी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 21, 2026, 11:30 IST
नारनौल में मेडिकल कॉलेज के बाहर सुविधाओं का अभाव होने पर एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने की नारेबाजी #VaranasiLiveNews
