Mandi: सुंदरनगर के होटल में पर्यटकों का हंगामा, होटल मालिक पर चाकू से हमला
नए साल के अवसर पर घूमने आए पर्यटकों ने सुंदरनगर के हराबाग में एक रेस्तरां में खाने के ऑर्डर में देरी को लेकर हुए विवाद के बाद मालिक पर चाकू से हमला कर दिया। यह वारदात मंगलवार देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हमले में रेस्तरांमालिक ललित घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पर्यटकों ने खाना देर से मिलने पर होटल में शोर मचाना शुरू कर दिया। रेस्तरां मालिक ने जब उन्हें शांति बनाए रखने को कहा तो मामूली कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक किन्नर व तीन युवकों ने रेस्तरां मालिक के पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
Mandi: सुंदरनगर के होटल में पर्यटकों का हंगामा, होटल मालिक पर चाकू से हमला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 01, 2026, 09:49 IST
Mandi: सुंदरनगर के होटल में पर्यटकों का हंगामा, होटल मालिक पर चाकू से हमला #VaranasiLiveNews
