VIDEO: साइबर ठगों पर सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापेमारी, 400 पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई; हिरासत में 90 संदिग्ध

मथुरा जिले में साइबर अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के नेतृत्व में जिले भर में पीएसी के साथ 17 थानों की पुलिस ने एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की। इस औचक कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के साइबर ठगों और उनके मददगारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़, कोसीकलां समेत जिले के विभिन्न राजस्थान सीमावर्ती क्षेत्रों में 25 से अधिक संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान लगभग 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत लिया गया है। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और साइबर अपराध से संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को बेहद गोपनीय रखा गया था ताकि अपराधियों को भागने का मौका न मिले। अभियान में पीएसी की कई कंपनियां, 17 थानों के लगभग 400 पुलिसकर्मी और दर्जनों क्षेत्राधिकारी शामिल रहे। एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने तड़के एक साथ गोवर्धन, बरसाना, शेरगढ़ और कोसीकलां के 25 से अधिक चिह्नित ठिकानों पर दबिश दी। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिलेभर के कई स्थानों पर साइबर ठगों पर कार्रवाई की गई है। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

VIDEO: साइबर ठगों पर सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापेमारी, 400 पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई; हिरासत में 90 संदिग्ध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: साइबर ठगों पर सबसे बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर छापेमारी, 400 पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई; हिरासत में 90 संदिग्ध #VaranasiLiveNews