लखनऊ तिहरा हत्याकांड: घरवालों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह पहुंचे
राजधानी लखनऊ में सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार सुबह शिवाजी तिवारी (60), उनके भाई शंभू तिवारी (55) और बेटे सुयश तिवारी (30) की पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने गोली मारकर हत्या कर दी। किसी ने नहीं सोचा था कि कार पार्किंग और बरगद के पेड़ का चबूतरा बनाने के लिए शुरू हुआ झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल जाएगा। मामूली विवाद में ऋषभ के सिर पर खून सवार हो गया था। पिता शंभू तिवारी को बचाने के लिए सुमेधा ने उसके सामने हाथ तक जोड़े लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। सुमेधा गिड़गड़ाती रही और ऋषभ उसके पिता पर गोलियां दागता रहा। सुमेधा के आंखों के सामने उसका परिवार उजड़ गया।
लखनऊ तिहरा हत्याकांड: घरवालों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह पहुंचे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 15:55 IST
लखनऊ तिहरा हत्याकांड: घरवालों ने शवों का अंतिम संस्कार करने से किया इनकार, ब्रजेश पाठक और नीरज सिंह पहुंचे #VaranasiLiveNews
