VIDEO: लोहाघाट भाकियू की बैठक, जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत
लोहाघाट में भारतीय किसान यूनियन (भानू) की बैठक का आयोजित हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नवीन करायत को दूसरी बार यूनियन का जिलाध्यक्ष चुना गया। सोमवार को रामलीला मैदान लोहाघाट में यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने वर्ष 2026 तक कर्ज माफ करने, जिला योजना में किसानों की भागीदारी, उद्यान विभाग में आने वाले सामान की गुणवत्ता, मत्स्य विभाग में वर्षों से लटकी फाइलों की जांच, जंगली जानवरों से सुरक्षा, घसियारी योजना की जांच, बदहाल सड़को ठीक करने, लोहाघाट में सब्जी मंडी बनाने, दूध के दाम 50 रुपया लीटर, कृषि विज्ञान केन्द्र के पुराने कर्मचारी हटाने,झटका मशीन देने आदि की मांग उठाई। इस दौरान नई कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष पद पर नवीन सिंह करायत, उपाध्यक्ष राज किशोर साह, कोषाध्यक्ष दीपक साह, मीडिया प्रभारी मोहन चन्द्र पांडेय, महामंत्री मनीष बगौली, महासचिव मोहन चन्द्र राय, संरक्षक मंडल में एसडी बगौली, महेश चन्द्र सुतेड़ी को मनोनित किया। इसके साथ लोहाघाट ब्लाक अध्यक्ष गोपाल दत्त पुनेठा और उपाध्यक्ष विनोद कुमार विश्वकर्मा बने।
VIDEO: लोहाघाट भाकियू की बैठक, जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:43 IST
VIDEO: लोहाघाट भाकियू की बैठक, जिलाध्यक्ष बने नवीन करायत #VaranasiLiveNews
