लखनऊ में मल्हीय सिंह स्मृति द्वार लगाए जाने के विरोध में अर्कवंशी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद के मोहान रोड चौराहे पर लगे महाराजा मल्हीय सिंह स्मृति द्वार का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर लगभग 10 बजे सुहेलदेव समाज पार्टी के हरदोई जनपद के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने माल-भरावन मार्ग स्थित माल थाना और हरदोई के अतरौली थाना की सीमा पर लोहिया पुल के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों थानों की संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों से बात करके प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास शुरू किया। इस मौके पर राजीव सिंह अर्कवंशी ने कहा कि मलिहाबाद में महाराजा मल्हीय सिंह अर्कवंशी को पासी समाज का पूर्वज बताकर बिना अनुमति स्मृति द्वार लगाने पर विरोध प्रदर्शन कर वह समर्थकों को लेकर मलिहाबाद ज्ञापन देने जा रहे थे। पुलिस ने रोक लिया। लगभग ढाई घण्टे तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। 12.30 बजे प्रदर्शनकारी मलिहाबाद चले गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मोहम्मद रोशन ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर सम्बंधित अधिकारियों को प्रेषित करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करा दिया।
लखनऊ में मल्हीय सिंह स्मृति द्वार लगाए जाने के विरोध में अर्कवंशी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 17:16 IST
लखनऊ में मल्हीय सिंह स्मृति द्वार लगाए जाने के विरोध में अर्कवंशी समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
