Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़, केरू पहाड़ और तुन्नूहट्टी में भूस्खलन
भारी बारिश के चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे लाहड़, केरू पहाड़, तुन्नूहट्टी के समीप बंद है। हाईवे को बहाल किया जा रहा है। इसके अलावा जिले में बनीखेत-खैरी मार्ग समेत 200 से अधिक सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। मार्ग बंद होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। एनएच के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से यह नाैबतआई है। हाईवे जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़, केरू पहाड़ और तुन्नूहट्टी में भूस्खलन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2025, 10:25 IST
Chamba: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लाहड़, केरू पहाड़ और तुन्नूहट्टी में भूस्खलन #VaranasiLiveNews
