Lakhimpur Kheri: जेई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, संविदाकर्मी का वीडियो वायरल

मितौली में विद्युत उपकेंद्र के जेई दिवाकर पर संविदाकर्मी शुभम ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शुभम का एक वीडियो भी सामने आया है। शुभम का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुभम का आरोप है कि जेई बकाया वसूली का दबाव बनाते थे और उसे फटकार लगाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेई दिवाकर ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य बातचीत के दौरान शुभम की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जांच सामान्य थी।

Lakhimpur Kheri: जेई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, संविदाकर्मी का वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Lakhimpur Kheri: जेई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, संविदाकर्मी का वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews