सोलन: कुमारहट्टी में सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकराई कार, दो लोग घायल; दोनों वाहनों को भारी नुकसान

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुमारहट्टी में डीएवी स्कूल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर आज सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और टिप्पर दोनों को काफी नुकसान पहुंचा। जानकारी के अनुसार कार कुमारहट्टी में डीएवी स्कूल के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े टिप्पर के साथ उसकी टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं टिप्पर को भी नुकसान पहुंचा है। इस सड़क हादसे में कार में सवार दोनों व्यक्तियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे से संबंधित कार्रवाई अमल में लाई। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

सोलन: कुमारहट्टी में सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकराई कार, दो लोग घायल; दोनों वाहनों को भारी नुकसान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2026, 09:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोलन: कुमारहट्टी में सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकराई कार, दो लोग घायल; दोनों वाहनों को भारी नुकसान #VaranasiLiveNews