Zila Parishad Kullu Election: जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा, ठाकुर दास बने अध्यक्ष और नीना उपाध्यक्ष निर्वाचित

करीब डेढ़ महीने के इंतजार के बाद जिला परिषद कुल्लू को नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया। वीरवार को जिला परिषद भवन में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने दोनों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर परिषद में अपना वर्चस्व कायम रखा। अध्यक्ष पद पर मनाली विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य ठाकुर दास निर्वाचित हुए, जबकि आनी विधानसभा के ब्रो वार्ड से निर्वाचित नीना को उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में जिला परिषद के सभी 14 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतदान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को 10-10 मत प्राप्त हुए। वहीं, ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय निर्वाचित सदस्य विभा सिंह ने भी भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। जिला परिषद कार्यालय से ढालपुर तक विजय रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक लोकेन्द्र कुमार, विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, जिला महामंत्री अमर ठाकुर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुनी चंद सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Zila Parishad Kullu Election: जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा, ठाकुर दास बने अध्यक्ष और नीना उपाध्यक्ष निर्वाचित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 10:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Zila Parishad Kullu Election: जिला परिषद कुल्लू पर भाजपा का कब्जा, ठाकुर दास बने अध्यक्ष और नीना उपाध्यक्ष निर्वाचित #VaranasiLiveNews