कुल्लू: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जानी कार्यकुशलता तकनीक
राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम (टीओटी) का आयोजन किया जा रहा। जिला मुख्यालय में स्थित देवसदन में यह कार्यक्रम 21 फरवरी तक चलेगा। वहीं कार्यक्रम पांचवें दिन शुक्रवार को पांच सत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया। इसके अलावा दोपहर बाद उन्हें तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित कर शैक्षणिक भ्रमण विभिन्न स्थानों का करवाया। गौरतलब है कि इस टोओटी कार्यक्रम से पर्यटन व आतिथ्य क्षेत्र के व्यावसायिक प्रशिक्षकों की क्षमता का संवर्धन किया जा रहा है। देवसदन कुल्लू में 91 व्यावसायिक प्रशिक्षक प्लंबरिंग, अप्रेंटिस और फूड प्रोसेसिंग संबंधी बारीकियां सीख रहे हैं। इसमें शुक्रवार को नरेश दास्ता, शेलेंद्र कनवर, मित कुमार मेहता, दुनी चंद, रामपॉल और रंजना राणा मुख्य वक्ता रहे हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया।
कुल्लू: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जानी कार्यकुशलता तकनीक #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 16:29 IST
कुल्लू: व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने जानी कार्यकुशलता तकनीक #VaranasiLiveNews
