Kullu: देव सदन कुल्लू में गूंजे परंपरागत होली गीत, होली संध्या का आयोजन किया
देव सदन कुल्लू में सूत्रधार कला संगम ने होली संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा ने शिरकत की। 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में कलाकारों ने परंपरागत होली गीत प्रस्तुत कर इस कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि यह आयोजन 23 वर्षों से किया जा रहा है। इस दौरान प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम व सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा, सांस्कृतिक समिति में पं० विद्या सागर शर्मा तथा वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, लाल सिंह ठाकुर, जीवन बुडाल व संजय सहित कलाकार मौजूद रहे।
Kullu: देव सदन कुल्लू में गूंजे परंपरागत होली गीत, होली संध्या का आयोजन किया #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 11:12 IST
Kullu: देव सदन कुल्लू में गूंजे परंपरागत होली गीत, होली संध्या का आयोजन किया #VaranasiLiveNews
