Kullu: विधायक सुरेंद्र शौरी का आरोप, कांग्रेस ने जाली सर्टिफिकेट के साथ उतारा उम्मीदवार

बंजार नगर पंचायत क्षेत्र में सियासी माहौल उस वक्त गरमा गया, जब स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस पार्टी पर जाली सर्टिफिकेट के आधार पर उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास योग्य उम्मीदवारों की कमी है, जिसके चलते वह संदिग्ध दस्तावेजों वाले प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार रही है। विधायक ने बताया कि वार्ड नंबर 5 अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षित है। भाजपा ने यहां अपना अधिकृत उम्मीदवार उतारा है, जबकि कांग्रेस ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसने कथित रूप से दशकों पहले बना एससी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया है, जिसकी वैधता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुरेंद्र शौरी ने कहा कि भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) से सर्टिफिकेट की जांच की मांग की थी, लेकिन जांच करने के बजाय संबंधित उम्मीदवार का नामांकन स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम निष्पक्षता से कार्य नहीं कर रहे हैं और कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे हैं। विधायक ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो भाजपा इस मुद्दे को न्यायालय तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि बंजार नगर पंचायत के सभी वार्डों में भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जबकि कांग्रेस वार्ड नंबर 6 से एक भी उम्मीदवार मैदान में नहीं उतार पाई है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद बंजार क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।

Kullu: विधायक सुरेंद्र शौरी का आरोप, कांग्रेस ने जाली सर्टिफिकेट के साथ उतारा उम्मीदवार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 10:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu: विधायक सुरेंद्र शौरी का आरोप, कांग्रेस ने जाली सर्टिफिकेट के साथ उतारा उम्मीदवार #VaranasiLiveNews