Kullu JE Murder Case: महिला डॉक्टर, पति, देवर और ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कुल्लू जिला मुख्यालय में जल शक्ति विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में क्षेत्रीय अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर, उनके पति करण ठाकुर, देवर दिनेश ठाकुर और ससुर विजय कुमार शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर अहम सुराग जुटाए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह, घटनाक्रम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

Kullu JE Murder Case: महिला डॉक्टर, पति, देवर और ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 12:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Kullu JE Murder Case: महिला डॉक्टर, पति, देवर और ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा #VaranasiLiveNews