Kullu News: भुंतर जाम में फंसे बागवान, प्लम-नाशपाती को मंडी पहुंचाने में घंटों मशक्कत
फल सीजन के बीच शुक्रवार को भुंतर क्षेत्र में लगे लंबे जाम ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी। प्लम और नाशपाती से लदे वाहनों को सब्जी मंडी तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, भुंतर सब्जी मंडी से बैली ब्रिज तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण बागवानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने के लिए दो से तीन घंटे तक वाहनों में इंतजार करना पड़ा। फलों की समय पर मंडी में आपूर्ति नहीं होने से बागवानों को नुकसान की आशंका भी बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि फल सीजन के दौरान इस मार्ग पर अक्सर यातायात का दबाव बढ़ जाता है, जिससे किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। बागवानों ने प्रशासन से मांग की है कि फल सीजन के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि बागवानी उत्पाद समय पर मंडियों तक पहुंच सकें।
Kullu News: भुंतर जाम में फंसे बागवान, प्लम-नाशपाती को मंडी पहुंचाने में घंटों मशक्कत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 14:06 IST
Kullu News: भुंतर जाम में फंसे बागवान, प्लम-नाशपाती को मंडी पहुंचाने में घंटों मशक्कत #VaranasiLiveNews
