Video: देखते ही देखते गिर गया सतलुज नदी पर बना पुल, सीसीटीवी फुटेज आई सामने

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एनएच-5 पर बना एक पुल टूट गया है। घटना के दौरान एक ट्रक ऊपर से गुजर रहा था, वह भी नीचे जा गिरा। पर्यटन सीजन के बीच एक महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो गया है। चोलिंग पुल के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूटने से क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। यह पुल लाहौल स्पीति के काजा और शिमला जिले को किन्नौर से जोड़ता था। तीन जिलों का संपर्क प्रभावित हुआ है। वहीं, पुल के गिरने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

Video: देखते ही देखते गिर गया सतलुज नदी पर बना पुल, सीसीटीवी फुटेज आई सामने #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: देखते ही देखते गिर गया सतलुज नदी पर बना पुल, सीसीटीवी फुटेज आई सामने #VaranasiLiveNews