केदारनाथ विधायक ने छवि को धूमिल करने व भ्रामक खबरें प्रसारित करने पर पुलिस को लिखा पत्र
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित करने और उनकी छवि को धूमिल करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने पुलिस को महिलाओं के बारे में कही गई कथित टिप्पणी का जिक्र किया है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रही थी जिसमें केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल द्वारा महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने की बात कही जा रही थी। पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अनर्गल वीडियो प्रसारित कर उनकी छवि को धूमिल करने के सम्बन्ध में पत्र पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रेषित किया है। विधायक द्वारा महिलाओं के प्रति की गयी कथित टिप्पणी के सम्बन्ध में स्थानीय स्तर पर पत्रकारों से जानकारी लेने सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चेक किया गया तो ऐसा कोई भी वक्तव्य सामने नहीं आया है जिसमें विधायक द्वारा महिलाओं के प्रति किसी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी की गयी हो। उनके द्वारा प्रेषित शिकायती पत्र पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
केदारनाथ विधायक ने छवि को धूमिल करने व भ्रामक खबरें प्रसारित करने पर पुलिस को लिखा पत्र #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 22, 2026, 20:35 IST
केदारनाथ विधायक ने छवि को धूमिल करने व भ्रामक खबरें प्रसारित करने पर पुलिस को लिखा पत्र #VaranasiLiveNews
