कसौली: गोयला पंचायत का लाखों का पटवार कार्यालय बारिश से बना दलदल

कसौली (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की पहाड़ी पंचायत गोयला में लाखों रुपये की लागत से बना पटवार कार्यालय बारिश के बाद दलदल में बदल गया है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। कार्यालय के अंदर मिट्टी भर जाने से सभी कमरे खराब हो गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन का निर्माण कार्य अधूरा था। इसके बावजूद वर्ष 2025 में जल्दबाजी में इसका उद्घाटन कर दिया गया। कार्यालय के पीछे और दोनों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया था। बरसात के दौरान पहाड़ी क्षेत्र से मिट्टी और पानी सीधे कार्यालय में घुस रहा है। इसी कारण पूरा परिसर उपयोग के योग्य नहीं रह गया है।

कसौली: गोयला पंचायत का लाखों का पटवार कार्यालय बारिश से बना दलदल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 17:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कसौली: गोयला पंचायत का लाखों का पटवार कार्यालय बारिश से बना दलदल #VaranasiLiveNews