कर्णप्रयाग: देवतोली में महाविद्यालय गेट के पास लगा कूड़े का अंबार, सफाई अभियान चलाया, 10 बैग किया कूड़ा इकट्ठा
करीब तीन साल पहले नगर पालिका कर्णप्रयाग से अलग होने के बाद देवतोली क्षेत्र की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर के रूप में बसावट और ग्रामीण क्षेत्र में शामिल होने पर कूड़ा प्रबंधन देवतोली के लिए चुनौती बन गया। ऐसे में आए दिन महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के पास कूड़ा का ढेर बन जाता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री और महाविद्यालय के छात्र नेताओं के सहयोग से पोखरी पुल के किनारे स्थित कूड़े को इकट्ठा कर आसपास साफ सफाई की गई। इस दौरान करीब 10 बैग कूड़ा इकट्ठा किया गया। जिन्हें वाहनों के माध्यम से कूड़ा डंपिंग जोन ले जाया गया। जिपंउ लक्ष्मण सिंह खत्री ने बताया कि देवतोली क्षेत्र में कूड़े की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसका स्थायी समाधान करने के लिए नगर पालिका से वार्ता की जा रही है बाईट- लक्ष्मण सिंह खत्री जिपं उपाध्यक्ष
कर्णप्रयाग: देवतोली में महाविद्यालय गेट के पास लगा कूड़े का अंबार, सफाई अभियान चलाया, 10 बैग किया कूड़ा इकट्ठा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 16:35 IST
कर्णप्रयाग: देवतोली में महाविद्यालय गेट के पास लगा कूड़े का अंबार, सफाई अभियान चलाया, 10 बैग किया कूड़ा इकट्ठा #VaranasiLiveNews
