कानपुर: खंडित काली प्रतिमा की ग्रामीणों ने कराई पुनः स्थापना, भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजे जयकारे

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र के भेवली गांव में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मां काली की नई प्रतिमा की पुनः स्थापना की। पूरे कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्सव का माहौल देखने को मिला। मूर्ति स्थापना से पहले ग्रामीण नजफगढ़ गंगा घाट पहुंचे, जहां गंगा स्नान कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां काली की प्रतिमा को भव्य शोभायात्रा के रूप में गांव लाया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। गाजे-बाजे की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया और “जय माता दी” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

कानपुर: खंडित काली प्रतिमा की ग्रामीणों ने कराई पुनः स्थापना, भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजे जयकारे #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: खंडित काली प्रतिमा की ग्रामीणों ने कराई पुनः स्थापना, भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजे जयकारे #VaranasiLiveNews