कानपुर: गोविंदपुरी के चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, पुराना पुल बंद

गोविंदपुरी स्थित एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर एहतियातन गोविंदपुरी पुराना पुल बंद कर दिया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया कि आग कैसे लगी, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि देखते ही देखते आग ने पूरे चार मंजिला शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया और लगभग पूरा शोरूम जलकर खाक हो गया।

कानपुर: गोविंदपुरी के चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, पुराना पुल बंद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 07:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: गोविंदपुरी के चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, पुराना पुल बंद #VaranasiLiveNews