श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा

बहादुरपुर विकास खंड के अंतर्गत कलवारी मुस्तहकम गांव में सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा तथा श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा कथा स्थल से पवित्र सरयू नदी के माझाखुर्द घाट तक निकाला गया। जिसमे सैकड़ो की संख्या में पुरुष, महिलाए तथा बच्चों ने भाग लिया। कलश यात्रा में शामिल लोग सिर पर कलश लिए हुए गाजे बाजे, रथ घोड़े के साथ जय श्री राम का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। लोग भक्ति के धुन में नाचते गाते हुए कथा स्थल से वैष्णोपुर, गोलवा, डकही, चनगहिया, धोबहट व माझा खुर्द होते हुए घाट पर पहुंचे। भगवताचार्य शिवशंकर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन कराया तथा यज्ञ अनुष्ठान के महत्व को बताया।

श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 07, 2026, 15:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


श्रीमद् भागवत कथा के लिए निकली कलश यात्रा #VaranasiLiveNews