अंब में सराफा व्यापारी से तीन लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच
ऊना जिले के अंब स्थित ज्वैलर्स से लगभग तीन लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर एक व्यक्ति के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित सराफा व्यापारी के अनुसार आरोपी ने स्वयं को डॉ. राजीव और बैंस मेडिकल एजेंसी मेहतपुर का ट्रेडर बताकर विश्वास में लिया तथा आभूषण लेकर मौके से चला गया। जानकारी के अनुसार आरोपी एक सोने की चेन, एक पुरुषों की अंगूठी तथा एक पुरुषों अंगूठी ले गया, जिसकी कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। काफी समय बीत जाने के बाद जब आरोपी वापस नहीं लौटा तो व्यापारी को ठगी का अहसास हुआ। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिस पर अंब पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या अंब पुलिस को सूचित करें।
अंब में सराफा व्यापारी से तीन लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 22, 2026, 12:34 IST
अंब में सराफा व्यापारी से तीन लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच #VaranasiLiveNews
