12 बीघा गेहूं की फसल पर चलाई गई जेसीबी, खोदी सुरक्षा खाई; VIDEO

तहसील नौगढ़ क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार की सुबह मझगाई रेंज में भैसोड़ा कंपार्टमेंट नंबर 6 नौगढ़ में की गई। रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में 12 बीघा वन क्षेत्र में गेहूं की खड़ी फसल को जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया और भूमि का कब्जे में लिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर खाई खोदी गई। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम चंद्र मोहन गर्ग और डीएफओ बी. शिवशंकर के निर्देश पर मझगांई रेंज के दानौगढा वन क्षेत्र में यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। कुछ लोग खाली वन भूमि को कब्जे में लेकर खेती की जा रहे थे। स्टाफ के कई बार चेतावनी और समझाइश के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया, जिसके बाद विभाग को कठोर कदम उठाना पड़ा। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में की गई संयुक्त कार्रवाई में दो जेसीबी मशीनें और रोटावेटर लगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए वन विभाग के महिला एवं पुरुष स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए अतिक्रमण क्षेत्र को खाली कराया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा या खेती पूरी तरह अवैध है। विभाग की ओर से पूर्व में कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नियमों की अनदेखी की, जिस कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

12 बीघा गेहूं की फसल पर चलाई गई जेसीबी, खोदी सुरक्षा खाई; VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 22, 2026, 12:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


12 बीघा गेहूं की फसल पर चलाई गई जेसीबी, खोदी सुरक्षा खाई; VIDEO #VaranasiLiveNews