जीरा में भारती किसान यूनियन कादियां और फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर और मिठाइयां के सैंपल भरे
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पिछले कई दिनों से भारती किसान यूनियन कादियां की तरफ से मिलावट रोकने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत भारती किसान यूनियन कादियां के नेताओं ने अलग-अलग डेयरियों पर जाकर पनीर और हलवाई की दुकानों पर बनने वाली मिठाइयों के सैंपल लिए, एक टेंपो को घेर लिया और मौके पर ही फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ. अमरवीर सिंह सिद्धू और फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. सरबजीत कौर को बुलाकर इस टेंपो में रखे पनीर और मिठाइयों की जांच के लिए सैंपलिंग करवाई गई। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि नकली दूध पनीर की शिकायतें लगातार मिल रही थीं और इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। यह टेंपो हरिके से अलग-अलग जगहों पर सप्लाई होता है और जांच से ही पता चल पाएगा कि यह नकली है या असली। इस मौके पर डॉ. अमरवीर सिंह और डॉ. सरबजीत कौर ने कहा कि इनके सैंपल लिए गए हैं और लैब में भेजे जाएंगे। उस रिपोर्ट के अनुसार जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
जीरा में भारती किसान यूनियन कादियां और फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर और मिठाइयां के सैंपल भरे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 16:34 IST
जीरा में भारती किसान यूनियन कादियां और फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर और मिठाइयां के सैंपल भरे #VaranasiLiveNews
