Jammu: रियासी में प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावली और आसपास का क्षेत्र हुआ स्वच्छ

रियासी जिला मुख्यालय के साथ लगती सिला पंचायत में रविवार को प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत के वार्ड नंबर तीन में स्थित प्राचीन व प्राकृतिक बावली पर सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अपनी पूरी भागेदारी दिखाई और सफाई करने के काम को पूरा किया। सफाई अभियान संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन और संत निरंकारी मंडल ब्रांच रियासी की तरफ से स्थानीय लोगों के सहयोग से चलाया गया। बावली के अलावा आसपास के क्षेत्र को भी साफ किया गया,उगी हुई झाड़ियों को साफ किया गया वहीं झाड़ू भी लगाया गया। ब्रांच के सदस्यों ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज और निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से सफाई अभियान चलाया गया। आने वाले दिनों में ऐसे अन्य स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा,जिसमें सभी लोगों की भागीदारी होगी।

Jammu: रियासी में प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावली और आसपास का क्षेत्र हुआ स्वच्छ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 17:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Jammu: रियासी में प्रोजेक्ट अमृत के तहत बावली और आसपास का क्षेत्र हुआ स्वच्छ #VaranasiLiveNews