मालखाने से शराब गायब मामले में फतेहाबाद के एसआईटी की सुबह से जांच जारी, पूरा थाना स्टाफ बदला

संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद। सदर थाने के मालखाने से ढाई हजार शराब की बोतलें खुर्दबुर्द मामले में एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में जांच के चलते थाना का पूरा स्टाफ भी बदल दिया गया है। डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में एसआईटी शनिवार सुबह से मामले की जांच में जुटी है। एसआईटी अब एक-एक बोतल का रिकॉर्ड से मिलान कर रही है। एएसपी दिव्यांशी सिंगला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले महीने इन शराब की पेटियों को नष्ट करने के लिए कोर्ट से आदेश लिया गया था। आरोप है कि कागजों में तो शराब को नष्ट दिखा दिया गया, लेकिन वास्तविकता में पेटियों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि शराब को बेचा गया या किसी अन्य तरीके से ठिकाने लगाया गया।

मालखाने से शराब गायब मामले में फतेहाबाद के एसआईटी की सुबह से जांच जारी, पूरा थाना स्टाफ बदला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मालखाने से शराब गायब मामले में फतेहाबाद के एसआईटी की सुबह से जांच जारी, पूरा थाना स्टाफ बदला #VaranasiLiveNews