Video: कुलदीप कुमार बोले- एससी बस्तियों के जातिसूचक नामों का न हो इस्तेमाल, रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश
राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, आयोग के अन्य सदस्यों ने विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जमवाल ने बुधवार को जिला हमीरपुर के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन यहां हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक कर एससी वर्ग के अधिकारों से संबंधित विभिन्न मुद्दों और इस वर्ग से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। कुलदीप कुमार ने पुलिस, अभियोजन विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को जिला में गत तीन वर्षों के दौरान एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों का विस्तृत ब्योरा एक सप्ताह में प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस एक्ट के सभी प्रावधानों की अक्षरश अनुपालना होनी चाहिए, ताकि एससी वर्ग के अधिकारों की रक्षा हो सके। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में एससी वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग सदैव कृतसंकल्प है। आयोग अभी तक 8 जिलों का दौरा कर चुका है।
Video: कुलदीप कुमार बोले- एससी बस्तियों के जातिसूचक नामों का न हो इस्तेमाल, रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 12:25 IST
Video: कुलदीप कुमार बोले- एससी बस्तियों के जातिसूचक नामों का न हो इस्तेमाल, रिकॉर्ड से हटाने के निर्देश #VaranasiLiveNews
