रोहतक: महंगाई को लेकर इनेलो ने किया रोष प्रदर्शन
महंगाई को लेकर सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। रानिया से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए इनेलो कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन देने की मांग करते रहे लेकिन डीसी रोहतक ज्ञापन लेने अभी तक नहीं पहुंचे हैं तो उन्होंने लघु सचिवालय में ही धरना दिया हुआ है। हालांकि ज्ञापन लेने के लिए सीटीएम शुभम और एसडीएम आशीष कुमार पहुंचे लेकिन उन्होंने डीसी को ही ज्ञापन देने की बात कही।उनकी मांग है कि वह डीसी रोहतक को ही ज्ञापन सौंपेंगे। मानसरोवर पार्क से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया गया। गैस,पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इनेलो कार्यकर्ता पहले मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए और फिर वहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद डीसी को ज्ञापन देने की मांग को लेकर एक घंटा से लघु सच वाले में ही धरना दिए हुए हैं। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।
रोहतक: महंगाई को लेकर इनेलो ने किया रोष प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 13:22 IST
रोहतक: महंगाई को लेकर इनेलो ने किया रोष प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
