जींद में इनेलो ने मनाया विजय दिवस, पेंशन बहाली को लेकर सरकार को झुकाने का किया दावा
इंडियन नेशनल लोकदल की जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को जिला कार्यालय में विजय दिवस मनाया। जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र सिंह रेढू ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा शुरू की गई वृद्ध सम्मान भत्ता योजना के सम्मान की रक्षा करने में इनेलो सफल रही है। विजेंद्र रेढू ने कहा कि जून 1987 में जब चौधरी देवीलाल ने पेंशन योजना लागू की थी, तब केवल आयु ही एकमात्र पैमाना थी। 1992 में कांग्रेस की भजनलाल सरकार ने आय की सीमा लागू कर हजारों बुजुर्गों की पेंशन काटी। इसके बाद जब ओमप्रकाश चौटाला की सरकार आई, तो उन्होंने भत्ते को 100 से बढ़ाकर 300 (तीन गुना) कर बुजुर्गों का मान बढ़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अब भाजपा सरकार लगातार शर्तों के जाल में फंसाकर पेंशन काटने का काम कर रही है। रेढू ने बताया कि मौजूदा सरकार ने बिजली बिल, प्लॉट और फसल बिक्री जैसी कड़ी शर्तें लगाकर करीब 22-23 लाख लाभार्थियों में से अधिकांश को बाहर करने की तैयारी कर ली थी। इसके विरुद्ध चौधरी अभय सिंह चौटाला ने आवाज उठाई और 20 फरवरी को पंचकूला में बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दी। सरकार इनेलो के इस तेवर से घबरा गई और उसे अपना फैसला वापस लेना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप रोकी गई लगभग 75,000 बुजुर्गों की पेंशन तुरंत प्रभाव से जारी की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुमित्रा देवी, जयकुमार पवार, वेदसिंह मुंडे, पप्पू रेढू, दलेल कुंडू, बिल्लू पेगा, सतीश नैन और प्रताप लाठर मौजूद रहे।
जींद में इनेलो ने मनाया विजय दिवस, पेंशन बहाली को लेकर सरकार को झुकाने का किया दावा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:31 IST
जींद में इनेलो ने मनाया विजय दिवस, पेंशन बहाली को लेकर सरकार को झुकाने का किया दावा #VaranasiLiveNews
