मोगा में किसान संगठनों की बहसबाजी के बीच धरना समय से पहले समाप्त, विधायक को सौंपा मांगपत्र
मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटे की हत्या के मामले में परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज पंजाब भर में किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों के घरों के बाहर धरने देने का आह्वान किया गया। इसी कड़ी में मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के घर के बाहर भी विभिन्न किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसान संगठनों और जत्थेबंदियों के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो गई। आपसी मतभेद के चलते प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित समय से पहले ही धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विधायक के नाम मांगपत्र सौंपा और वहां से चले गए। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल ने कहा कि परविंदर सिंह झोटे के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पंजाब भर में विभिन्न किसान संगठनों और राजनीतिक पार्टियों की ओर से धरने दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर सभी को पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए, ताकि परिवार को इंसाफ मिल सके। सन्नी गिल ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टियों और सरकार के इशारे पर चलने वाले संगठनों ने धरने को खराब करने की कोशिश की। हालांकि, आपसी बहसबाजी के बाद प्रदर्शनकारी मांगपत्र सौंपकर धरना समाप्त कर वहां से चले गए।
मोगा में किसान संगठनों की बहसबाजी के बीच धरना समय से पहले समाप्त, विधायक को सौंपा मांगपत्र #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 19, 2026, 12:13 IST
मोगा में किसान संगठनों की बहसबाजी के बीच धरना समय से पहले समाप्त, विधायक को सौंपा मांगपत्र #VaranasiLiveNews
