कैलसा रोड पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, महिलाओं ने किया विरोध

अमर उजाला द्वारा बिना मानचित्र के ही अनाधिकृत रूप से भवन निर्माण किए जाने के मुद्दा उठाए जाने के बाद कैलसा रोड पर एमडीए ने कार्रवाई की। मुरादाबाद जिले से लकर अमरोहा जिले की सीमा तक इस मार्ग पर एक ही दिन में 110 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया। एक सप्ताह पहले ही अमर उजाला ने कैलसा रोड पर करीब दो हजार बीघा भूमि पर अनाधिकृत निर्माण किए जाने का मुद्दा उठाया था। एमडीए ने इसका संज्ञान लेते हुए ध्वस्तीकरण नीति को एकल से सामूहिक किया और उसके बाद इस मार्ग पर अवैध निर्माणों का चिन्हित किया। शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रवर्तन दल ने अभियान शुरू किया गया। जिसमें अमरोहा क्षेत्र में कांठ बाईपास से आगे कैलसा रोड, ग्राम गिदौड़ा मोहम्मद इकबाल आदि की ओर से लगभग 50 बीघा भूमि में अवैध रूप से की गई प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ साथ मोहम्मद इकबाल सैफी ने जिला पंचायत अमरोहा बोर्ड के सामने कांठ बाईपास से आगे कैलसा रोड, ग्राम गिदौड़ा में लगभग 60 बीघा भूमि में अवैध रूप से विकसित करना शुरू किया था, इस प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया, हालांकि अभी तक उन भवनों पर कार्रवाई नहीं की जा सकी है, जिनका निर्माण पूरा कर लिया गया है।

कैलसा रोड पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, महिलाओं ने किया विरोध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 30, 2026, 20:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कैलसा रोड पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, महिलाओं ने किया विरोध #VaranasiLiveNews