एचटेट परीक्षा: झज्जर में आवेदकों के लिए रोडवेज ने 23 बसों की लगाई ड्यूटी

जिले में शनिवार को शहर के 8 परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी। परीक्षा दोपहर दों बजे शुरू होगी। परीक्षा के लिए दो दिनों तक रोडवेज व निजी बसों में अभ्यार्थियों के लिए निशुल्क सफर रहेगा। हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो की तरफ से सामान्य बस अड्डा झज्जर और बहादुरगढ़ से एचटेट परीक्षा के लिए 23 रोडवेज बसों की ड्यूटी अभ्यार्थियाें को सेंटर तक पहुंचाने के लिए लगाई गई हैं। इसमें से 15 रोडवेज बसें झज्जर बस अड्डा और आठ रोडवेज बसें बहादुरगढ़ बस अड्डा से अलग-अलग सेंटरों पर अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए संचालित होंगी। रोडवेज विभाग की तरफ से सामान्य बस अड्डा झज्जर में शनिवार की परीक्षा के लिए तीन और रविवार की परीक्षा के लिए चार रूटों के काउंटर बनाए गए हैं। शनिवार को तीन रूट शहर झज्जर, गुढा और तलाव रोड पर हो रही परीक्षा के लिए रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, जिला परिहवन विभाग की तरफ से सभी निजी बसों को अपने निर्धारित समय पर बस अड्डा से बस चलाने के निर्देश दिए है ताकि एचटेट (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को अपने निर्धारित सेंटरों पर पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। बस अड्डा में बनाए गए बस काउंटर एचटेट परीक्षा में अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। बस काउंटर तक परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। परीक्षा के लिए यह केंद्र बनाए जिले में एचटेट परीक्षा के लिए 14 सेंटर बनाए गए है। इस दौरान संस्कारम पब्लिक स्कूल में चार सेंटर बनाए गए। वहीं, अन्य सभी स्कूलों में एक-एक सेंटर बनाया गया है। एचटेट परीक्षा के लिए संस्कारम पब्लिक स्कूल खातिवास, एलए सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-9 झज्जर, अबलेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल फोर्टपुरा, आरईडी स्कूल तलाव रोड झज्जर, इंडो अमेरिकन स्कूल झज्जर, दीप चंद पब्लिक स्कूल गुढा, केएसएम पब्लिक स्कूल गुरुग्राम रोड झज्जर, एचआर ग्रीन फील्ड हाई स्कूल बादली रोड झज्जर, मोर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-3 बहादुरगढ़, बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक सराय औरंगाबाद झज्जर रोड बहादुरगढ़ और माउंड व्यू सीनियर सेकेंडरी स्कूल छारा-बेरी रोड सेक्टर-2 बहादुरगढ़ में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। एचटेट परीक्षा में अभ्यार्थियों को सेंटरों तक पहुंचाने के लिए 23 रोडवेज बसों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 15 रोडवेज बसें सामान्य बस अड्डा झज्जर और आठ रोडवेज बसें सामान्य बस अड्डा बहादुरगढ़ से संचालित की जा रही हैं। -अशोक, सीआई, हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर।

एचटेट परीक्षा: झज्जर में आवेदकों के लिए रोडवेज ने 23 बसों की लगाई ड्यूटी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 09:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


एचटेट परीक्षा: झज्जर में आवेदकों के लिए रोडवेज ने 23 बसों की लगाई ड्यूटी #VaranasiLiveNews