VIDEO : Holi 2025: सीएम साय ने छत्तीसगढ़वासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनायें, होली के बहाने कांग्रेस पर कसा तंज

Holi 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को होली की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि इसे शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। थोड़ा बहुत मनमुटाव भी है तो उसे भुलाकर नए तरीके से जीवन जियें। नक्सली पुनर्वास नीति के सवाल पर कहा कि पुनर्वास नीति नक्सलियों के लिए पहले से बनाई गई थी, लेकिन उसे और बेहतर किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम सहित कई प्रदेशों का दौरा किए हैं। वो कई जगह की पुनर्वास नीति का अध्ययन किए हैं। इसके नई नक्सलवादी पुनर्वास नीति बनी है जो बहुत ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में बुरी तरह से हारी हैं इसीलिए वह बौखलाई हुई है। रात-दिन, हर समय, हर जगह उन्हें भगवा रंग नजर आ रहा है। भारतमाला परियोजना में भ्रष्टाचार के मामले पर कहा कि इस मामले को ईओडब्ल्यू जांच करेगी, उसमें जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

Holi 2025: सीएम साय ने छत्तीसगढ़वासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनायें, होली के बहाने कांग्रेस पर कसा तंज #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 13, 2025, 18:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Holi 2025: सीएम साय ने छत्तीसगढ़वासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनायें, होली के बहाने कांग्रेस पर कसा तंज #VaranasiLiveNews