VIDEO: चंबल घाट पांटून पुल तक जाने का मार्ग हुआ दलदल, धंसते पहियों से जूझते वाहन चालक; ट्रैक्टर बना सहारा

आगरा। पिनाहट में लगातार हो रही बारिश के कारण चंबल घाट स्थित पांटून पुल का पहुंच मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है। मार्ग पर भारी फिसलन होने से छोटे-बड़े वाहन फंस रहे हैं, जिन्हें ट्रैक्टर की सहायता से खींचकर पक्की सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। इस स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पांटून पुल से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन मार्ग की खराब स्थिति के कारण जाम जैसी स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

VIDEO: चंबल घाट पांटून पुल तक जाने का मार्ग हुआ दलदल, धंसते पहियों से जूझते वाहन चालक; ट्रैक्टर बना सहारा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 28, 2026, 12:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: चंबल घाट पांटून पुल तक जाने का मार्ग हुआ दलदल, धंसते पहियों से जूझते वाहन चालक; ट्रैक्टर बना सहारा #VaranasiLiveNews