Video: रामपुर में दोपहर बाद झमाझम बरसे बादल, लोग भीगते हुए पहुंचे अपने गंतव्य
रामपुर क्षेत्र के कई इलाकों में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से क्षेत्र के लोगों ने गर्मी से राहत पाई। माैसम बिगड़ने से दिन के समय ही अंधेरा प्रसार गया। वाहन चालक लाइट जलाकर अपने गंतव्य के लिए निकले। कई लोग बारिश में भीगते और कई छाता लेकर एनएच पांच पर चलते नजर आए। बारिश आने से लोगों ने बढ़ती गर्मी से निजात पाई। कई इलाकों में तेज बारिश का दौर शाम तक जारी रहा। कई दिनों से क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश हो रही है, जिससे बागवानों के चेहरे खिल उठे है। एनएच पांच में तेज बारिश के कारण सड़क पर पानी के नाले बन गई, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत पेश आई।
Video: रामपुर में दोपहर बाद झमाझम बरसे बादल, लोग भीगते हुए पहुंचे अपने गंतव्य #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 16:58 IST
Video: रामपुर में दोपहर बाद झमाझम बरसे बादल, लोग भीगते हुए पहुंचे अपने गंतव्य #VaranasiLiveNews
