सिरसा के नाथुसरी चोपटा क्षेत्र में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू, फसलों को फायदा
राजस्थान की सीमा सटे सिरसा जिले के नाथूसरी चोपटा का क्षेत्र में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है। क्षेत्र में अचानक मंगलवार देर रात रात को मौसम बदल गया और बादल थाने के बाद बारिश शुरू हो गई। चोपटा क्षेत्र के कुम्हारिया, कागदाना, जशानियां, खेड़ी, रामपुरा, गुसाईयाना, माधो सिंघाना सहित दर्जनों गांवों में बारिश शुरू हो गई है। किसानों का कहना है कि बारिश से तो गेहूं व सरसों की फसल को फायदा ही होगा। लेकिन अगर ओलावृष्टि होती है तो नुकसान हो सकता है। इस समय क्षेत्र में गेहूं सरसों चने की फसलों को सिंचाई की सख्त आवश्यकता है। और बारिश होने से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी।
सिरसा के नाथुसरी चोपटा क्षेत्र में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू, फसलों को फायदा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 08:06 IST
सिरसा के नाथुसरी चोपटा क्षेत्र में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश शुरू, फसलों को फायदा #VaranasiLiveNews
