रोहतक: हरियाणा की गुंजन ने बॉक्सिंग में केरल की सांब्रमा को हराया, एशियन चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधत्व
रोहतक में साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) के एनसीओई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ) के बॉक्सिंग रिंग में रविवार को अंडर-19 पुरुष और महिला एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सिलेक्शन के लिए ट्रायल हुए। महिला वर्ग के 48 किलोग्राम में हरियाणा की गुंजन में केरल की सांब्रमा को हराया। जकार्ता में 1 जुलाई से 17 जुलाई को होने वाली अंडर-19 पुरुष और महिला एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए राजीव गांधी स्थित बॉक्सिंग रिंग में शनिवार को ट्रायल में आए युवा मुक्केबाजों की जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। महिला वर्ग के 51 किलो में एसएससीबी की चंद्रिका पुजारी ने एसएससीबी की जिनतशेख, 54 किलो में मणिपुर की चिरोमजॉयश्री देवी ने हरियाणा की जन्नत, 57 किलो में एसएससीबी की प्राची ने मणीपुर की राधामणि लोंगजाम को हराया।
रोहतक: हरियाणा की गुंजन ने बॉक्सिंग में केरल की सांब्रमा को हराया, एशियन चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधत्व #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 19:06 IST
रोहतक: हरियाणा की गुंजन ने बॉक्सिंग में केरल की सांब्रमा को हराया, एशियन चैंपियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधत्व #VaranasiLiveNews
