हमीरपुर: कपड़ों की दुकान पर चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला

स्थानीय मुख्य बाजार में स्थित एक कपड़ों की दुकान पर खरीदारी करने पहुंची महिला द्वारा चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दुकान मालिक जिया लाल का कहना है कि सोमवार को उन्होंने 1600 रुपये कीमत का एक सूट बाहर लोगों को दिखाने के लिए लटकाया हुआ था। शाम को जब उन्होंने वह सूट नहीं देखा तो उन्होंने इसे कर्मचारियों से बात की, लेकिन किसी ने भी उस सूट को नहीं बेचने की बात कही। इसके बाद मंगलवार शाम को उनका बेटा दुकान पर आया तो उन्होंने सूट के गायब होने की बात की। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी फुटेज का निरीक्षण किया तो उन्हें एक महिला सूट को ले जाते हुए दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह महिला कपड़ों की खरीदारी करने दुकान पर पहुंची थी। महिला ने खरीदारी की और जैसे ही बाहर निकलने लगी तो महिला ने दुकान के बाहर सजाए हुए सामान को चोरी कर लिया।

हमीरपुर: कपड़ों की दुकान पर चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 10, 2025, 17:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हमीरपुर: कपड़ों की दुकान पर चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई महिला #VaranasiLiveNews