Hamirpur: दंपती से मारपीट में व्यापारियों में रोष
उपमंडल भोरंज के तहत लदरौर में दंपती के साथ मारपीट मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर लदरौर में व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित व्यापारी की दुकान के सामने कुछ समय के चक्का जाम कर दिया। व्यापारियों ने दुकानें बंद की। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर व्यापारी संतुष्ट हुए। कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने व्यापारी सुनील कुमार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस हमले में सुनील कुमार और उसकी पत्नी के सिर पर चोटे आई थी। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
Hamirpur: दंपती से मारपीट में व्यापारियों में रोष #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 11:54 IST
Hamirpur: दंपती से मारपीट में व्यापारियों में रोष #VaranasiLiveNews
