हमीरपुर: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी
सीटू के बैनर तले 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। शनिवार को 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज से जिलाधीश कार्यालय तक रैली निकाली। डीसी कार्यालय के समीप पहुंचकर उन्होंने नारेबाजी की। एंबुलेंस कर्मियों में राजेश, विशाल आदि ने बताया कि हड़ताल 17 फरवरी तक जारी रहेगी। कर्मचारियों को सरकार की ओर से घोषित न्यूनतम वेतन नहीं मिल रहा है। वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यूनियन के माध्यम से मांगों के लिए आवाज बुलंद की जाती है तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
हमीरपुर: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 15:46 IST
हमीरपुर: 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी #VaranasiLiveNews
