Hamirpur: ककड़ियाणा में पुराने कुंए का जीर्णोद्धार
गांव ककड़ियाणा में स्थित पुराने कुएं का जीर्णोद्धार कार्य संपन्न हो गया है। लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस कुएं की मरम्मत कर उसे नई सुरक्षा सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जीर्णोद्धार कार्य के तहत कुएं के चारों ओर मजबूत चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव हो सके। इसके साथ ही कुएं के ऊपर टिन का शैड बनाया गया है। इससे बच्चों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। 15वें वित्त आयोग के माध्यम से पंचायत ने 50 हजार रुपये की राशि खर्च की है। पूर्व वार्ड सदस्य संतोष कुमारी ने यह जानकारी दी। ग्रामीणों में चैन सिंह, शक्ति सिंह, संजीव कुमार, जगदीश, प्रीतम पटियाल, सुरजीत पटियाल आदि ने बताया कि न केवल जल स्रोत सुरक्षित हुआ है, बल्कि गांव की स्वच्छता और सौंदर्य में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि विकास कार्य से से गांव में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी।
Hamirpur: ककड़ियाणा में पुराने कुंए का जीर्णोद्धार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 16:46 IST
Hamirpur: ककड़ियाणा में पुराने कुंए का जीर्णोद्धार #VaranasiLiveNews
