Hamirpur: विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बोले- कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर तक सड़क बनकर तैयार
कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर में शिवरात्रि पर्व पर झंडा रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने झंडा रस्म में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि जब से यह सत्संग घर बना है तब से लेकर आज तक यहां पर सड़क सुविधा नहीं थी। ग्रामीणों को खड्ड पार करके सत्संग घर में आना पड़ता था। बरसात के समय काफी दिक्कत हुआ करती थी लेकिन अब विधायक निधि से सत्संग घर तक सड़क का निर्माण करवा दिया है ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना न करना पड़े।
Hamirpur: विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बोले- कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर तक सड़क बनकर तैयार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:51 IST
Hamirpur: विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बोले- कसीरी महादेव राधा स्वामी सत्संग घर तक सड़क बनकर तैयार #VaranasiLiveNews
