Hamirpur: सलासी पुल के नीचे मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका
उपमंडल नादौन में जीहण के निकट सलासी पुल के नीचे की ओर बुधवार सुबह एक तेंदुए का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी उम्र लगभग पांच वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सुबह इसे देख कर पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार को सूचित किया। जिनकी सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। लोगों ने कहा कि तेंदुए के शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। हालांकि कुछ लोगों ने तेंदुए की शिकार की आशंका भी व्यक्त की है। विभाग ने स्पष्ट किया कि इसके शरीर के एक भाग पर चोट का निशान है जिससे प्रारंभिक तौर पर इसके किसी वाहन की चपेट में आ जाने की आशंका है। विभाग की सूचना पर डॉ. पंकज लखनपाल ने अपनी टीम सहित मौका पर शव का निरीक्षण किया। तेंदुए के शरीर चोट के गंभीर निशान है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव को प्रक्रिया के अनुसार जला दिया गया है। वहीं विभाग के कार्यकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है तथा पुलिस विभाग में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
Hamirpur: सलासी पुल के नीचे मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 07, 2026, 18:39 IST
Hamirpur: सलासी पुल के नीचे मिला तेंदुए का शव, शिकार की आशंका #VaranasiLiveNews
