Hamirpur: सरकार से स्मार्ट मीटर प्रक्रिया बंद करने की मांग

बिजली उपभोक्ताओं की बैठक तहसील नादौन के गांव सलोह, लाहड़ और बीहडू़ में हुई। इसमें बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा, रमेश चन्द, अजीत कुमार गांववासी जगदीश चन्द, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, ऊषा देवी, निशा कुमारी, सुमना देवी, पुष्पा देवी, मीरा देवी, मीना देवी, नीलम देवी, आशा देवी, तिलक राज, सूहड़ू राम, कुसमा देवी, करतार चन्द सहित लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। बैठक में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का पुरजोर विरोद्ध किया गया और सरकार से स्मार्ट मीटरिंग प्रक्रिया को अतिशीघ्र बन्द करने की मांग की गई। इस मौके पर बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संशोधन विद्येयक 2025 जिसको बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण की मंशा से लाया जा रहा है। यह राज्यों व बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं, कर्मचारियों, पेंशनरों के हितों के खिलाफ है।

Hamirpur: सरकार से स्मार्ट मीटर प्रक्रिया बंद करने की मांग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur: सरकार से स्मार्ट मीटर प्रक्रिया बंद करने की मांग #VaranasiLiveNews