Hamirpur: पक्काभरो के पास कंटेनर में भड़की आग, सेना के जवान का सामान व कार जलकर राख

हमीरपुर जिला मुख्यालय के साथ लगते पक्का भरो में शुक्रवार को अग्निकांड हुआ है। हादसे में एक कंटेनर ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक कार, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और कंटेनर को नुकसान पहुंचा है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर की ओर जा रहा था और इसमें सेना के जवान का घरेलू सामान लदा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 3:30 बजे जब कंटेनर पक्काभरो के समीप पहुंचा तो अचानक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और कंटेनर का दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। चालक ने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को सहायता के लिए बुलाया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कंटेनर में रखी कार, बाइक और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से वाहन के पिछले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में सेना के जवान को लाखों रुपये के नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। कंटेनर चेन्नई से पालमपुर जा रहा था। सेना के जवान ने कंटेनर में सामान भरा हुआ था। अग्निशमन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।-बलबीर सिंह, एसपी हमीरपुर।

#CityStates #Hamirpur(himachal) #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 16:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur: पक्काभरो के पास कंटेनर में भड़की आग, सेना के जवान का सामान व कार जलकर राख #CityStates #Hamirpur(himachal) #VaranasiLiveNews