हमीरपुर: ब्रह्माकुमारी सारिका बोलीं- सनातन संस्कृति दुनिया को दिखा सकती नई राह
हिंदू समाज सम्मेलन समिति गौड़ हमीरपुर की ओर से हमीरपुर में हिंदू समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी सारिका मौजूद रहीं। उन्होंने बताया कि हमें अपनी संस्कृति को पहचानने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में सनातन संस्कृति ही पूरी दुनिया को नई और सही दिशा दिखा सकती है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में दिनेश रहे। उन्होंने बताया कि आज पर्यावरण को लेकर विश्वभर में अनेक चुनौतियां सामने हैं। इनका समाधान तभी संभव है जब हम अपने पर्यावरण के प्रति सजग और जागरूक होंगे। उन्होंने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में महिला मंडलों की सक्रिय सहभागिता रही। उन्होंने अपने भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
हमीरपुर: ब्रह्माकुमारी सारिका बोलीं- सनातन संस्कृति दुनिया को दिखा सकती नई राह #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 05, 2026, 14:11 IST
हमीरपुर: ब्रह्माकुमारी सारिका बोलीं- सनातन संस्कृति दुनिया को दिखा सकती नई राह #VaranasiLiveNews
