Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों की जांच

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में बुधवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से उपचार, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयों का भी वितरण किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों की जांच #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 13:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों की जांच #VaranasiLiveNews